Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

राष्ट्रपति मुर्मू बुधवार से कश्मीर की दो दिवसीय यात्रा पर होंगी रवाना

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार से जम्मू-कश्मीर की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगी। राष्ट्रपति भवन के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि वह 11 अक्टूबर को शहर पहुंचने के तुरंत बाद श्रीनगर स्थित कश्मीर विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।

उन्होंने बताया कि वह उसी दिन राजभवन में स्थानीय जनजातीय समूहों के सदस्यों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ बातचीत करेंगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति राजभवन में उनके सम्मान में आयोजित एक समारोह में भी भाग लेंगी।

प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति 12 अक्टूबर को श्री माता वैष्णो देवी मंदिर जाएंगी, जहां वह पुर्निर्निमत पार्वती भवन और ‘स्काईवॉक’ (एक प्रकार का पुल) का उद्घाटन करेंगी।

Exit mobile version