इंटरनेशनल डेस्क. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोची में वल्दाई डिस्कशन क्लब के पूर्ण सत्र में पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हमेशा अपने देश के बारे में सबसे पहले सोचते हैं। वह सबसे बुद्धिमान नेता भी है। इसके अलावा पुतिन ने भारत और रूस के बीच गहरी दोस्ती पर भी प्रकाश डाला।
ये भी पढ़ें: कोलंबिया में बोले राहुल गांधी; भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा लोकतंत्र पर हमला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि मेरा मानना है कि भारत और रूस के लोग दोनों देशों के बीच के गहरे संबंध को नहीं भूल सकते हैं। लगभग 15 साल पहले हमने एक विशेष रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की थी और यह सबसे अच्छा वर्णन है। प्रधानमंत्री मोदी एक बहुत ही बुद्धिमान नेता हैं, जो सबसे पहले अपने देश के बारे में सोचते हैं।
भारत आ सकते हैं राष्ट्रपति पुतिन
रूस के राष्ट्रपति का ये बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब इस साल दिसंबर में उनके भारत दौरे की खबरें सामने आई हैं। बता दें राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा से पहले रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के भी शिखर सम्मेलन की तैयारी और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा के लिए भारत आने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी; सर क्रीक में हिमाकत की तो इतिहास और भूगोल बदल जाएंगे!
ट्रंप के टैरिफ पर कही ये बात
वहीं अमेरिकी टैरिफ के मुद्दे पर बोलते हुए रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि अगर भारत रूसी तेल खरीदना बंद कर देता है तो उसे 9 से 10 अरब डॉलर का आर्थिक नुकसान हो सकता है। पीएम नरेंद्र मोदी किसी भी विदेशी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे और उन्होंने भारत की गरिमा और रणनीतिक स्वायत्तता का भी समर्थन किया। यहां कोई राजनीतिक पहलू नहीं है। यह पूरी तरह से एक आर्थिक गणना है। क्या भारत हमारे ऊर्जा संसाधनों को छोड़ देगा? अगर ऐसा है तो उसे कुछ नुकसान होगा। अनुमान अलग-अलग हैं। कुछ का कहना है कि यह लगभग 9-10 अरब डॉलर हो सकता है। लेकिन अगर वह इनकार नहीं करता है तो प्रतिबंध लगाए जाएंगे और नुकसान उतना ही होगा।