Site icon Dainik Savera Times

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज एनआईटी में विद्यार्थियों को प्रदान करेंगी डिग्रियां

जालंधर: डॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में अपना 21वां कॉन्वोकेशन आयोजित करने जा रहा है। इस कॉन्वोकेशन में भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी, जो संस्थान के लिए गौरव और राष्ट्रीय महत्व का अवसर होगा। कॉन्वोकेशन के दौरान कुल 1,452 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 1,011 अंडरग्रैजुएट (बी.टैक.), 238 पोस्टग्रैजुएट (एम.टैक.), 21 एमबीए, 90 एम.एससी. तथा 92 पीएच.डी. विद्यार्थी शामिल हैं। यह समारोह विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव होगा। इस अवसर पर पंजाब के माननीय राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया सहित कई प्रतिष्ठित शिक्षाविदों के उपस्थित रहने की संभावना है, जो संस्थान की राष्ट्रीय पहचान और अकादमिक स्तर को दर्शाता है।

कार्यक्रम के दौरान कुल 31 अवार्ड प्रदान किए जाएंगे, जिनमें 30 विषय-वार अवार्ड और एक ओवरऑल बी.टैक. टॉपर अवार्ड शामिल है। ये अवार्ड विद्यार्थियों को उनके बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए दिए जाएंगे। कॉन्वोकेशन को लेकर अपने विचार साझा करते हुए प्रो. बिनोद कुमार कन्नौजिया, निदेशक, एनआईटी जालंधर ने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव है। उन्होंने बताया कि यह संस्थान की गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। प्रो. कन्नौजिया ने कहा कि माननीय राष्ट्रपति और अन्य अतिथियों की उपस्थिति एनआईटी जालंधर परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय होगी।

Exit mobile version