छत्रपति संभाजीनगर : कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेता अभिजीत दिपके ने मंगलवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर में पुलिस कॉजपा कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी कर रही है और उन्हें 10 अक्तूबर को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल नहीं होने के लिए दबाव डाल रही है। उन्होंने सवाल किया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ‘योगी आदित्यनाथ 2.0’ बनने की कोशिश क्यों कर रहे हैं।
पुलिस की कार्रवाई को ‘तानाशाही’ बताते उन्होंने कहा कि फडणवीस को अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए पुलिस का ‘दुरुपयोग’ नहीं करना चाहिए। महाराष्ट्र के संभाजीनगर शहर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दीपके ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते कहा कि ‘एक देश, एक चुनाव’ महज एक नारा है और मंशा ‘एक देश, एक राजनीतिक दल’ की है।
कॉजपा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्तूबर को राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का प्रस्ताव रखा है। ज्ञानेश कुमार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभ्यास और निर्वाचन आयोग के कामकाज को लेकर निशाने पर हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि मैंने कई बार कहा कि महाराष्ट्र पुलिस देश की सबसे अच्छी पुलिस है और दिल्ली पुलिस को उससे सीखना चाहिए। लेकिन यह दुखद है कि चंद्रपुर पुलिस ने कॉजपा कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी कर उन्हें जंतर-मंतर के प्रदर्शन में शामिल नहीं होने को कहा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...