Site icon Dainik Savera Times

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों के पदक विजेताओं को दी बधाई

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम को बधाई दी और रजत पदक जीतने वाली महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन टीम की भी सराहना की। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत के लिए शानदार स्वर्ण। मनु भाकर, रिदम सांगवान और ईशा सिंह सहित 25 मीटर पिस्टल महिला टीम को उनकी शानदार जीत के लिए बधाई! उनके उल्लेखनीय टीम वर्क ने शानदार परिणाम दिए हैं। उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सर्मिपत और प्रतिभाशाली 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन महिला टीम ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीता। उन्होंने असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। सिफ्त कौर समरा, आशी चौकसे और मानिनी कौशिक को बधाई।’’ भाकर, सिंह और सांगवान की तिकड़ी ने मिलकर महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारतीय निशानेबाजों ने हांगझोउ शूटिंग रेंज हॉल में चल रही इस प्रतियोगिता में दबदबा बनाकर रखा है।

Exit mobile version