Site icon Dainik Savera Times

मारीशस के प्रधानमंत्री पहुंचे वाराणसी, काशी विश्वनाथ धाम का करेंगे दर्शन

वाराणसीः जी-20 समिट में शामिल होने आये होने के बाद मारीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद्र जुगनाथ सोमवार को वाराणसी पहुंच गए। वह काशी विश्वनाथ धाम का दर्शन करने के उपरांत पूजा-अर्चना करेंगे। वहीं इसके गंगा आरती देखेंगे। इसके पूर्व गंगा में अपने ससुर की अस्थियां विसर्जित करेंगे। मारीशस के प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर श्री काशी विश्वनाथ धाम समेत आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक-चौबंद कर दी गई है। मारीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद्र जुगनाथ दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आए हैं। मारीशस के पीएम गंगा में अपने ससुर की अस्थियां विसर्जित करेंगे। इसके बाद श्री काशी विश्वनाथ धाम में पहुंचकर भोलेनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद गंगा आरती में भी शामिल हो सकते हैं। वाराणसी पहुंचने पर मारीशस के पीएम का भव्य स्वागत किया गया। मंगलवार की सुबह बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे, फिर मुंबई रवाना होंगे।

Exit mobile version