Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रधानमंत्री मोदी ने वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया, राहत व बचाव कार्यों की जानकारी ली

August 10, 2024

प्रधानमंत्री मोदी ने वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया, राहत व बचाव कार्यों की जानकारी ली

वायनाड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर पर सवार होकर हवाई सर्वेक्षण करने के बाद प्रधानमंत्री चूरलमाला पहुंचे, जो भूस्खलन के दौरान सबसे अधिक प्रभावित स्थानों में से एक था। इस दौरान पीएम ने क्षेत्र में किए जा रहे बचाव प्रयासों के बारे में जानकारी ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी भी ब्रीफिंग के लिए मौजूद थे। चूरलमाला, मुंडक्कई और पुंचिरिमट्टम क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी थे।

 

सर्वेक्षण के बाद, वे कलपेट्टा में एसकेएमजे हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे और सड़क मार्ग से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में बचाव कार्यों का जायजा लिया।प्रधानमंत्री राहत शिविर और अस्पताल का भी दौरा करेंगे, जहां वे भूस्खलन के पीड़ितों और बचे लोगों से मिलेंगे और उनसे बातचीत करेंगे। अपने साइट दौरे के बाद, प्रधानमंत्री एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जहां उन्हें घटना और चल रहे राहत प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

30 जुलाई को लगातार और भारी से लेकर अत्यधिक भारी बारिश के कारण, वायनाड जिले के मुंदक्की, चूरलमाला, वेल्लारीमाला गांव में एक बड़ा भूस्खलन हो गया था। जिसमें कई लोगों की मौत व कई लापता हो गये थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें