Site icon Dainik Savera Times

सच्चे अर्थों में भारत के ‘अमृतकाल के सारथी’ हैं प्रधानमंत्री मोदी: CM योगी

Unique Initiative

Unique Initiative

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 74वें जन्मदिवस पर बधाई दी और उन्हें सच्चे अर्थों में भारत के ‘अमृतकाल का सारथी’ करार दिया। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘140 करोड़ देशवासियों के जीवन को सुखमय बनाने के लिए अविराम साधनारत, विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्न दृष्टा, हम सभी के मार्गदर्शक, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हृदयतल से बधाई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्र प्रथम की पावन भावना से ओतप्रोत, अंत्योदय के प्रण और ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के लक्षय़ की सिद्धि को सर्मिपत आपके जीवन का हर क्षण हमारे लिए प्रेरणा है।

आपके अभिभावकत्व में वंचित को वरीयता प्राप्त हुई है। देश आज दुनिया का विकास इंजन बनने की दिशा में गतिशील है। हमारा लोकतंत्र दिनानुदिन मजबूत हो रहा है। आप सच्चे अर्थों में भारत के ‘अमृतकाल के सारथी’ हैं।’’ उन्होंने आगे लिखा, ‘‘25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य तथा सुदीर्घ जीवन की प्राप्ति हो और हम सभी को सदैव आपका मार्गदर्शन प्राप्त होता रहे।’’

Exit mobile version