Site icon Dainik Savera Times

PM मोदी अक्टूबर में ऑनलाइन वैक्सीन प्रबंधन पोर्टल ‘यू-विन’ की शुरुआत करेंगे: जे. पी. नड्डा

JP Nadda

JP Nadda

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अक्टूबर में ऑनलाइन वैक्सीन प्रबंधन पोर्टल ‘यू-विन’ की शुरुआत करेंगे, जिसका फिलहाल प्रायोगिक आधार पर संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ जन्म से लेकर 17 वर्ष की आयु तक के बच्चों के टीकाकरण और दवाओं का स्थायी डिजिटल रिकॉर्ड रखने के लिए बनाया गया है।

नड्डा ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि विस्तारित आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) में 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी लोगों को शामिल किया जाएगा, चाहे उनकी सामाजिक-आíथक स्थिति कुछ भी हो। उन्होंने कहा कि अक्टूबर में शुरू की जाने वाली इस विस्तारित योजना से लगभग 4.5 करोड़ परिवारों के लगभग छह करोड़ नागरिकों को लाभ मिलेगा। उन्होंने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की कई अन्य उपलब्धियां भी गिनाईं।

Exit mobile version