Site icon Dainik Savera Times

प्रधानमंत्री मोदी ने PM Kisan Yojana की 15वीं किस्त की जारी

खूंटी : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त जारी की है। प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के खूंटी में तीसरे जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त जारी की है। इसके साथ ही करोड़ों किसानों के खातों में 2-2 हजार रु ट्रांसफर कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री ने 8 करोड़11 लाख किसानों के खाते में कुल 18610 करोड़ रु ट्रांसफर किए हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पहले ही अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए जानकारी दी थी कि पीएम किसान की 15वीं किस्त 15 नवंबर को किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

Exit mobile version