Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रधानमंत्री मोदी 22 नवंबर को वर्चुअल जी-20 लीडर्स समिट की करेंगे अध्यक्षता

November 18, 2023

प्रधानमंत्री मोदी 22 नवंबर को वर्चुअल जी-20 लीडर्स समिट की करेंगे अध्यक्षता

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 नवंबर को एक वर्चुअल जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष सहित सभी जी-20 सदस्यों के नेताओं के साथ-साथ नौ अतिथि देशों और 11 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है।

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी. बयान में कहा गया है कि 10 सितंबर को नई दिल्ली जी-20 शिखर सम्मेलन के समापन सत्र के दौरानप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि भारत भारत की जी-20 अध्यक्षता के समापन से पहले एक वर्चुअल जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। इस घोषणा के अनुक्रम में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में एक वर्चुअल जी-20 नेताओं का शिखर सम्मेलन 22 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।

विदेश मंत्रालय के अनुसार वर्चुअल जी-20 शिखर सम्मेलन से प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्मों सहित विभिन्न जी-20 निर्णयों के प्रभावी कार्यान्वयन पर जोर देने की भी उम्मीद है। भारत के पास 30 नवंबर, 2023 तक जी-20 की अध्यक्षता है. 2024 में ब्राज़ीलियाई जी-20 प्रेसीडेंसी के दौरान जी-20 ट्रोइका में भारत, ब्राज़ील और दक्षिण अफ्रीका शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें