Site icon Dainik Savera Times

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुरु तेग बहादुर को दी श्रद्धांजलि

We do not believe expansionism development PM Modi

We do not believe expansionism development PM Modi

PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को नौवें सिख गुरु तेग बहादुर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन साहस और करुणा का प्रतीक है।

PM मोदी ने गुरु तेग बहादुर को दी श्रद्धांजलि

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘श्री गुरु तेग बहादुर जी की पावन जयंती पर, मैं हमारे देश के महान आध्यात्मिक पथप्रदर्शकों में से एक को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनका जीवन साहस और करुणामयी सेवा का प्रतीक है। वह अन्याय के खिलाफ लड़ाई में अडिग रहे। उनकी शिक्षाएं हम सभी को उनके द्वारा देखे गए समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

उन्होंने कहा, “उनकी शिक्षाएं हमें उनके सपनों का समाज बनाने के लिए प्रेरित करती हैं। तेग बहादुर ने औरंगजेब के शासनकाल में गैर-मुसलमानों के खिलाफ किए गए अत्याचारों का विरोध किया था, जिसके कारण मुगलों ने उनका सिर काट दिया था।”

ये भी पढ़ें: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 400 अंक गिरा 

Exit mobile version