Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

छात्र से दुष्कर्म के आरोप में निजी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार

September 18, 2024

छात्र से दुष्कर्म के आरोप में निजी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक निजी स्कूल के शिक्षक को तीन साल की छात्र के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त प्रियंका शुक्ला ने बताया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा कथित तौर पर छात्र की शिकायत को नजरअंदाज किए जाने के बाद उसकी मां ने सोमवार को पुलिस से संपर्क किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची की उम्र तीन साल और 7 महीने है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते जानकारी जुटाने के लिए स्कूल का दौरा किया और आरोपी कंप्यूटर शिक्षक कासिम रेहान (28) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची की मां के अनुसार, उसने अपनी बेटी के निजी अंगों में चोट के निशान देखे जाने के बाद स्कूल में शिकायत की, लेकिन प्रबंधन ने उसकी शिकायत को नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा विस्तृत जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें