Site icon Dainik Savera Times

असम और केरल मतदान के बीच प्रियंका गांधी की अपील, बदलाव के लिए बढ़-चढ़कर करें मतदान

priynka

नई दिल्लीः असम और केरल विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार को जारी मतदान के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दोनों राज्यों की जनता से भावनात्मक अपील की है। उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने और बेहतर भविष्य के लिए मतदान करने का आग्रह किया।

 

रल की जनता को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राज्य के लोग ऐसी सरकार के हकदार हैं जो उनकी बात सुने, उनकी समस्याओं को समझे और उनके कल्याण के लिए दिन-रात काम करे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देशय़ केवल सत्ता में बने रहना या भ्रष्टाचार करना नहीं होना चाहिए बल्कि जनता को प्राथमिकता देना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब बदलाव का समय है और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ही वह बदलाव ला सकता है।

वहीं, असम के मतदाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, मेरी प्यारी बहनों और भाइयों, आज लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लीजिए। अपने राज्य, अपनी जमीन, अपनी संस्कृति और अपने उज्‍जवल भविष्य के लिए वोट करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता ऐसी सरकार की हकदार है जो केवल उनके लिए काम करे और उन्हें मजबूत बनाए। सुश्री गांधी ने अंत में जय असम, जय कांग्रेस के नारे के साथ अपनी अपील समाप्त की। गौरतलब है कि असम और केरल विधानसभा चुनावों के लिए मतदान जारी है।

Exit mobile version