Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रियंका गांधी ने जम्मू-कश्मीर में 5 सुरक्षाकर्मियों की मौत पर शोक जताया

September 14, 2023

प्रियंका गांधी ने जम्मू-कश्मीर में 5 सुरक्षाकर्मियों की मौत पर शोक जताया

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच दो अलग-अलग मुठभेड़ों में सेना के एक कर्नल, एक मेजर, पुलिस के एक डीएसपी, एक सैनिक और एक एसपीओ की मौत पर शोक जताया और कहा कि पूरा देश एक सुर में आतंकी कृत्य की निंदा कर रहा है। एक्सपर प्रियंका गांधी ने पोस्ट किया, ‘आतंकवादियों से लड़ते हुए दो अधिकारियों सहित पांच सुरक्षाकर्मयिों की मौत की खबर बहुत दुखद है।

पूरा देश एक स्वर में आतंकवादी कृत्य की निंदा कर रहा है।‘ उन्होंने कहा, ‘शहीदों को श्रद्धांजलि। देश हमेशा उनका और उनके परिवार का ऋणी रहेगा। उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।‘ बुधवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ के दौरान, सेना के दो अधिकारी और जम्मू-कश्मीर के एक डीएसपी की मौत हो गई। मुठभेड़ में दो आतंकवादी भी मारे गए। सेना का एक जवान और एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) भी शहीद हो गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें