Site icon Dainik Savera Times

लोकसभा में पहली बार बोलीं Priyanka Gandhi, भाषण को लकेर Rahul Gandhi ने कही ये बड़ी बात

INDIA Alliance

INDIA Alliance

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को संसद में चर्चा के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के भाषण को अपने पहले भाषण से बेहतर करार दिया। वायनाड से लोकसभा के लिये निर्वाचित होने के बाद प्रियंका गांधी का यह पहला भाषण था। उनके भाषण के बाद संसद परिसर में राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह मेरे पहले भाषण से अच्छा था।’’ वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने प्रियंका गांधी के भाषण की सराहना करते हुए कहा कि वह पहली बार की सांसद की तरह नहीं बोलीं और उन्होंने सरकार को सही नसीहत दी कि उसे अतीत का राग अलापने के बजाय वर्तमान समय के बारे में बात करनी चाहिए।

प्रियंका ने शुक्रवार को लोकसभा में सरकार पर तीखा हमला किया और दावा किया कि यदि लोकसभा चुनाव के नतीजे इस तरह नहीं आते तो यह सरकार संविधान बदलने का काम करती। ‘भारत के संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्र’ पर चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि ‘एक व्यक्ति’ को बचाने के लिए देश की जनता को नकारा जा रहा है।

Exit mobile version