Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Priyanka Gandhi ने भाई राहुल के चुनाव प्रचार की संभाली कमान

May 8, 2024

Priyanka Gandhi ने भाई राहुल के चुनाव प्रचार की संभाली कमान

रायबरेली: गांधी परिवार की प्रतिष्ठा से जुड़े रायबरेली संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी के पक्ष में उनकी बहन एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को चुनाव प्रचार का आगाज करते हुये केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर जमकर प्रहार किये।
श्रीमती वाड्रा ने मोदी सरकार और उनकी नीतियों पर निशाना साधने के साथ रायबरेली से अपने परिवार के आत्मीय संबंध का बखान किया। उन्होने गांधी नेहरू परिवार के यहां से जुड़ाव के पीछे का कारण आजादी के पहले का मुंशीगंज गोलीकांड और यहां के लोगो की जागरूकता बताया।

प्रियंका ने रायबरेली से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी और अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा की कमान संभाली। अपने चुनाव अभियान के दौरान थुलवांसा में न्याय संकल्प सभा व नुक्कड़ सभा मे मोदी सरकार पर जम कर निशाना साधते हुए उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने बेरोजगारी महंगाई किसान समेत देश के हर नागरिक को परेशान किया है। मोदी सरकार केवल पूंजीपतियों की सरकार है। इस सरकार में आम आदमी बुरी तरह से परेशान हुआ है। मुफ्त का पांच किलो राशन बांट कर मोदी सरकार ने आम लोगो के रोजी रोजगार के अवसर को समाप्त कर दिया है और खेती के सामान जिस पर भी जीएसटी है, समेत सभी ओर महंगाई बढ़ने से आम आदमी का विकास रुक गया है।

उन्होंने कहा कि 400 लोकसभा सीट मोदी सरकार इसलिए चाहती है ताकि संविधान खत्म कर सके। उन्होंने अपनी कर्नाटक समेत अन्य राज्यों की उपलब्धि को बताते हुए कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में है कि गरीब परिवार की सबसे बड़ी महिला को एक लाख रुपए दिए जाएंगे। महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा। 30 लाख सरकारी नौकरियों की रिक्तियों को तुरंत भरा जाएगा। इनके अलावा अन्य घोषणाएं भी गिनाई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें