Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Priyanka Gandhi 8 मई को तेलंगाना में एक जनसभा को संबोधित करेंगी

May 7, 2023

Priyanka Gandhi 8 मई को तेलंगाना में एक जनसभा को संबोधित करेंगी

हैदराबाद : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा सोमवार को हैदराबाद पहुंचेंगी, जहां वह तेलंगाना में बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर एक जनसभा को संबोधित करेंगी। यह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) में महासचिव का पद संभालने के बाद तेलंगाना की उनकी पहली यात्रा होगी। पार्टी ने बताया कि वाद्रा सोमवार शाम सरूर नगर स्टेडियम में होने वाली ‘युवा संघर्ष सभा’ ??में ‘हैदराबाद युवा घोषणा पत्र’ भी जारी करेंगी।

कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद मल्लू रवि ने कहा कि युवा घोषणा पत्र वारंगल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा जारी किसान घोषणा पत्र की तर्ज पर होने की उम्मीद है। उन्होंने दावा किया कि वाद्रा की जनसभा राज्य के लाखों बेरोजगार युवाओं और छात्रों में ‘आत्मविश्वास’ का संचार करेगी।

रवि ने कहा कि तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (टीएसपीएससी) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों के कथित रूप से लीक होने से बेरोजगार युवाओं और छात्रों में काफी हताशा है। उन्होंने बताया कि युवा घोषणा पत्र में पार्टी युवाओं और छात्रों से राज्य में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन और बेरोजगारी भत्ता देने जैसे वादे करेगी।

कांग्रेस अपने प्रदेश अध्यक्ष और सांसद ए रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में अप्रैल में तेलंगाना में विभिन्न स्थानों पर टीएसपीएससी पेपर लीक मुद्दे को लेकर पहले ही व्यापक विरोध-प्रदर्शन कर चुकी है। रवि ने कहा, ह्लहमें यकीन है कि वह (प्रियंका गांधी वाद्रा) युवाओं, महिलाओं, किसानों और समाज के सभी वर्गों को प्रेरित करने में सफल रहेंगी। कांग्रेस को उम्मीद है कि वाद्रा की जनसभा के बाद तेलंगाना में पार्टी को नयी ऊर्जा मिलेगी। रेवंत रेड्डी ने जहां राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन के बाद तेलंगाना में‘पदयात्रा’ की थी, वहीं कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क पिछले 50 दिनों से ‘पदयात्रा’ कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें