Site icon Dainik Savera Times

जमशेदपुर कोर्ट कैंपस में जेएमएम लीडर की हत्या करने इनामी शार्प शूटर आठ साल बाद गिरफ्तार

जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने कई वर्षों से फरार चल रहे 40 हजार रुपए के इनामी शार्प शूटर हरीश सिंह को पटना से गिरफ्तार किया है। हरीश सिंह झारखंड के सबसे बड़े गैंगस्टर माने जाने वाले अखिलेश गिरोह से ताल्लुक रखता है।

उसने 30 नवंबर 2016 को जमशेदपुर न्यायालय परिसर में जेएमएम लीडर और ट्रांसपोर्टर उपेंद्र सिंह को गोलियों से भून डाला था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट के 12 मामले दर्ज हैं।

हरीश सिंह, छोटू सिंह उर्फ रेहान के नाम से भी जाना जाता है। पुलिस उसकी तलाश के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। गुप्त सूचना मिली थी कि हरीश पटना में छिपा है।

इस पर जमशेदपुर पुलिस ने एक टीम गठित कर पटना भेजा, जिसने उसे गिरफ्तार कर लिया। उससे कई मामलों में पूछताछ की जाएगी।

Exit mobile version