Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

सारण में कपड़ा की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट

October 6, 2023

सारण में कपड़ा की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट

छपराः बिहार में सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक कपड़ा दुकान में आग लग जाने से लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि रसूलपुर मुख्य बाजार स्थित कपड़ा की दुकान में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अग्नि शमन की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। सूत्रों ने बताया कि दुकान में आग लगने से करीब 10 लाख रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें