Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Propose Day: बीच सड़क पर लड़के को प्रपोज करना पड़ा भारी, लड़की ने चप्पलों से उतारा ‘आशिकी’ का भूत

February 8, 2026

Propose Day: बीच सड़क पर लड़के को प्रपोज करना पड़ा भारी, लड़की ने चप्पलों से उतारा ‘आशिकी’ का भूत

Propose Day : वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन, यानी प्रपोज डे पर एक युवक को अपनी हरकत भारी पड़ गई। जहां, एक लड़की से जबरदस्ती बात करने और उसे रोकने की कोशिश करने पर लड़की ने सरेआम उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। हंगामा बढ़ता देख आसपास मौजूद लोगों ने भी युवक को पकड़कर मार दिया। मामला सासनीगेट थाना क्षेत्र के खाईडोरा मोहल्ले का है। 17 साल की एक लड़की यहां नौकरी करती है। पिछले करीब एक हफ्ते से एक युवक उसका पीछा कर रहा था। लड़की ने इस बारे में अपने घरवालों को भी बता दिया था, लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

सड़क पर रोककर की बदतमीज़ी
रविवार को लड़की जयगंज पोस्ट ऑफिस के पास पहुंची। तभी युवक पीछे से आया और उसे “बाबू” और “सोना” कहकर आवाज देने लगा। लड़की ने उसे अनदेखा किया और आगे बढ़ती रही। लेकिन युवक आगे जाकर उसके सामने खड़ा हो गया और उसे रोकने की कोशिश करने लगा।

लड़की ने मचाया शोर, जुटी भीड़ 
युवक की हरकत से परेशान होकर लड़की ने जोर-जोर से शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने तुरंत युवक को पकड़ लिया।

चप्पलों से उतारा ‘आशिकी’ का भूत
गुस्साई लड़की ने मौके पर ही युवक की चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। वह उसे सबक सिखाना चाहती थी ताकि वह दोबारा किसी लड़की के साथ ऐसी हरकत न करे। इस बीच लड़की के परिजन भी वहां पहुंच गए।

युवक ने मांगी माफी, बोला-गलती हो गई
पिटाई के दौरान युवक ने अपना नाम इमरान बताया, जो भुजपुरा का रहने वाला है। मार खाते हुए वह बार-बार कहता रहा, “दीदी गलती हो गई, माफ कर दो।” लेकिन भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ और लोगों ने उसकी और पिटाई कर दी।

पुलिस मौके पर पहुंची 
हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़कर सासनीगेट थाने ले गई। वहां पूर्व मेयर शकुंतला भारती और हिंदूवादी नेता रवि वर्मा समेत कुछ अन्य लोग भी पहुंच गए। लड़की के परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें