Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पीटी उषा पर टूटा दुखों का पहाड़, पति वी. श्रीनिवासन का हुआ निधन

January 30, 2026

पीटी उषा पर टूटा दुखों का पहाड़, पति वी. श्रीनिवासन का हुआ निधन

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय खेल जगत की जानी-मानी हस्ती और राज्यसभा सांसद पीटी उषा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पति वी. श्रीनिवासन का 67 की उम्र में शुक्रवार तड़के निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह वह अपने घर पर अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तुरंत पास के अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना पर पीटी उषा से फोन पर बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया। प्रधानमंत्री ने श्रीनिवासन के निधन पर गहरा शोक जताते हुए इसे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया और इस कठिन समय में परिवार को शक्ति और धैर्य देने की कामना की।

वी. श्रीनिवासन केंद्र सरकार में कर्मचारी रह चुके थे। वह न सिर्फ पीटी उषा के निजी जीवन बल्कि उनके खेल करियर, सामाजिक गतिविधियों और राजनीतिक सफर में भी हमेशा उनके साथ खड़े रहे। उन्हें पीटी उषा की सफलता के पीछे एक मजबूत सहारा माना जाता था, जो हर चुनौती के समय चुपचाप उनका साथ निभाते रहे। दंपति का एक बेटा है, जिसका नाम उज्ज्वल है।

श्रीनिवासन के निधन पर कई नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि यह खबर बेहद दुखद है। उन्होंने पीटी उषा और उनके परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति जताई और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें