Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pune Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में बाइक चालक हुई मौत, हिरासत में आरोपी

October 11, 2024

Pune Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में बाइक चालक हुई मौत, हिरासत में आरोपी

पुणो: महाराष्ट्र के पुणो में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। कोरेगांव पार्क इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद तत्काल बाइक सवार को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, घटना के बाद चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि चालक नशे में था।

मृतक की पहचान रऊफ अकबर शेख (21) के रूप में हुई। रऊफ शेख फूड डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता था। पुलिस के अनुसार, कार सवार ने इससे पहले एक स्कूटी को भी टक्कर मारी थी, जिसमें तीन लोग घायल हुए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस के अनुसार, घटना देर रात करीब 1:30 बजे की है। मुंधवा इलाके में गूगल दफ्तर के बाहर ऑडी कार में सवार आरोपी ने पहले एक स्कूटी को टक्कर मारी थी। इसके बाद उसने फूड डिलीवरी बॉय की बाइक पर कार चढ़ा दी।

बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद भी आरोपी ने कार नहीं रोकी। चालक ने घायलों को कार के नीचे कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे से कार की पहचान की। इसके बाद मालिक का पता लगाया और फिर आरोपी को हड़पसर इलाके में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान आयुष तयाल (34) के रूप में हुई है।

पुणो के डीसीपी ने बताया कि कार चालक नशे में था या नहीं इसका अभी नहीं बता सकते। आरोपी को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकता है कि चालक नशे में था या नहीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें