Site icon Dainik Savera Times

टिंबर मार्केट में भीषण आग से मचा हड़कंप, 50 से अधिक दुकानें जलकर खाक

Pune Timber market fire

Pune Timber market fire

Pune Timber market fire: महाराष्ट्र के पुणे स्थित टिंबर मार्केट में मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। जय वल्लभ स्कूल के पास लकड़ी का सामान रखने वाली दुकानों में रात करीब 2.05 बजे आग लगी। देखते ही देखते आग ने आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में करीब 50 से 60 से अधिक दुकानें प्रभावित हुई हैं।

आग की सूचना मिलते ही पुणे अग्निशमन दल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के लिए कुल 27 दमकल वाहनों को लगाया गया, जिनमें पुणे कैंटोनमेंट की एक और PMRDA की दो गाड़ियां शामिल थीं।

आग बुझाने के लिए लगेंगे दो घंटे
अग्निशमन दल के जवानों ने चारों तरफ से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आसपास की आवासीय बस्ती और घरों तक आग फैलने से रोकने के लिए विशेष सावधानी बरती गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। फिलहाल मौके पर कूलिंग ऑपरेशन जारी है।

ये भी पढ़ें- Punjab elections 2027: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जालंधर दौरा आज, ‘समरसता संकल्प यात्रा’ दिखाएंगे हरी झंडी

 

150 जवान रहे तैनात
घटनास्थल पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी गणेश सोनुने, उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय भिलारे, अग्निशमन अधिकारी राजेश जगताप, प्रमोद सोनावणे, कमलेश चौधरी, कैलास शिंदे और निलेश महाजन सहित करीब 10 अधिकारी और लगभग 150 जवान तैनात रहे। पुणे महानगरपालिका के सहायक आयुक्त गुरम और उनकी टीम भी मौके पर पहुंची।

आग पर पाया नियंत्रण
अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

इसके पहले महाराष्ट्र के बीड शहर में धानोरा रोड स्थित आबकारी विभाग (शराबबंदी विभाग) के कार्यालय की पार्किंग में अचानक आग लग गई थी। आग ने पार्किंग में खड़े पांच चार-पहिया वाहनों समेत कई दोपहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।

दमकल विभाग की गाड़ियों का खत्म हुआ पानी
सूचना पर आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की ओर से केवल एक फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर भेजा गया था। आग बुझाने के दौरान दमकल वाहन का पानी खत्म हो गया, जिसके बाद उसे दोबारा पानी भरने के लिए जाना पड़ा। इस प्रक्रिया में करीब 15 मिनट की देरी हुई। इस दौरान आग अधिक फैल गई तथा उसने विकराल रूप धारण कर लिया।

Exit mobile version