पुणो : तुर्किये द्वारा पाकिस्तान के खुले समर्थन के विरोध में सेब आयात बंद करने की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद, पुणो के एक फल व्यापारी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उसे पाकिस्तान से धमकी भरा वॉयस मैसेज मिला है। कृषि उपज मंडी समिति, (मार्केटयार्ड) के व्यापारी सुयोग जेंडे और कुछ अन्य व्यापारियों ने हाल ही में घोषणा की थी कि वे तुíकये से सेब का आयात नहीं करेंगे। यह फैसला तुíकये द्वारा पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में भारत की हालिया आतंकवाद-रोधी कार्रवाईयों की आलोचना के बाद लिया गया था। जेंडे ने पत्रकारों को बताया, आज सुबह करीब नौ बजे मेरे फोन पर कॉल आने शुरू हुए, लेकिन मैंने उन्हें नहीं उठाया।
बाद में मुझे एक वॉयस नोट मिला जिसमें भारत के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया और कहा गया कि हम पाकिस्तान या तुíकये का कुछ नहीं बिगाड़ सकते। मैंने इस धमकी का जवाब वॉयस मैसेज से दिया।’उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर व्यापारी पुणो पुलिस आयुक्त से मुलाकात करने की योजना बना रहे हैं। प्रदर्शन स्वरूप मार्केटयार्ड के व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को तुíकये से आयात किए गए सेबों को सड़क पर फेंक दिया। जेंडे के अनुसार, पुणो के व्यापारी तुíकये से सेब, लीची, आलूबुखारा, चेरी और सूखे मेवे आयात करते हैं। उन्होंने बताया कि केवल सेब का आयात ही करीब 1,200 करोड़ रुपए का होता है।
ये भी पढ़ें- लुधियाना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हत्याकांड में 4 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी