Site icon Dainik Savera Times

पंजाब बंद: दुकानदारों ने किसानों को सुनाई खरी-खरी, बोले- ‘खुद लाखों की गाड़ियों में घूम रहे और हमारे कारोबार बंद करवाने आ गए’

लुधियाना: पंजाब के किसान संगठनों के खिलाफ व्यापारियों का गुस्सा फूटने लगा है। पंजाब बंद की कॉल के दौरान लुधियाना के अंदरूनी इलाकों हजूरी रोड, चौड़ा बाजार, चौड़ी सड़क, वेटगंज आदि में दुकानें बंद करवाने आए किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को दुकानदारों व कारोबारियों के कोप का भाजन बनना पड़ा।

दुकानदारों ने कहा कि खुद तो मंहगी गाड़ियों में घूम रहे हो और मंदी से जूझ रहे कारेाबारियों को दुकानें बंद करने का दबाव बना रहे हो, जो सरासर गलत है और व्यापारी अब ऐसी धक्केशाही बर्दाश्त नहीं करेगा। किसान प्रतिनिधियों ने दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया लेकिन दुकानदार टस से मस नहीं हुए और उन्होंने दुकानें बंद करने से मना कर दिया। इसके बाद चौड़ा बाजार, चौड़ी सड़क, वेटगंज, हुजूरी रोड, माधोपुरी सहित सभी इलाकों में बाजार खुल गए, जोकि पूरा दिन खुले रहे।

Exit mobile version