Site icon Dainik Savera Times

PBKS के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों पर ब्रैड हैडिन का बयान, कहा- किस्मत अब भी हमारे हाथ में…

Punjab kings

Punjab kings

Punjab kings: आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह PBKS की लगातार पांचवीं हार है। टीम को अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बचे हुए दोनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी। पंजाब किंग्स के सहायक कोच ब्रैड हैडिन का कहना है कि टीम की किस्मत अभी भी उनके हाथों में ही है।

पंजाब किंग्स के 12 मुकाबलों के बाद 13 प्वाइंट्स हैं और टीम अंक तालिका में चौथे नंबर पर काबिज है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए हैडिन ने कहा, “इससे एक ही बात पता चली है कि हमारे पास दो मैच ही बचे हैं और हमारी किस्मत अभी हमारे हाथ में है। किसी और चीज के बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है। सीधी से बात यह है कि हमें अब अपने बचे हुए मैच जीतने ही होंगे।”

ये भी पढ़ें- Global energy crisis: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध पर विराम लेकिन फिर क्यों बढ़ रही तेल और गैस की कीमतें? क्या है इसके पीछे का असली कारण?

 

तिलक की खास पारी
हैडिन ने पंजाब किंग्स के बड़े टोटल बनाने की काबिलियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हमने काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए यह टोटल स्कोरबोर्ड पर लगाया। मुंबई ने शुरुआत में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन अंत के ओवरों में हमने जबरदस्त बल्लेबाजी की, जिसके बूते हम इस टोटल तक पहुंच सके।” कोच ने MI के बल्लेबाज तिलक वर्मा की आतिशी पारी की सराहना की। उन्होंने कहा, “हमें लगा कि हम लंबे समय तक कंट्रोल में थे, लेकिन मुंबई को जीत दिलाने के लिए तिलक ने एक बेहद खास पारी खेली। तिलक की यह पारी शानदार थी और आपको इसका श्रेय देना होगा।”

टूर्नामेंट का पूरा समय दबाव वाला
हैडिन ने कैंप के माहौल और टूर्नामेंट के आखिरी हिस्से में आने वाले दबाव के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “पूरा टूर्नामेंट हर समय दबाव वाला होता है, और खासकर इस स्टेज पर। आईपीएल क्रिकेट इसी के बारे में है। आपको बड़े पलों को संभालना और दबाव झेलना आना चाहिए। नतीजा दुख दे रहा है, लेकिन इस मुकाबले से अच्छे संकेत मिले हैं। अब यह जरूरी है कि हम अच्छा जवाब दें।”

ये भी पढ़ें- Donald Trump के चीन दौरे को लेकर दुनिया क्या सोच रही है?

रविवार को RCB से होगा मैच
खेल के तकनीकी पहलू पर बात करते हुए हैडिन ने माना कि इस सीजन में स्कोर का स्तर काफी बदल गया है। “हमें अपनी टीम के हर खिलाड़ी पर बहुत भरोसा है। इस टूर्नामेंट में अब आप जो देखते हैं वह जबरदस्त पावर है। यह उससे अलग है जिसकी हम आदी हैं। जहां 200 पहले बहुत अच्छा स्कोर हुआ करता था, अब यह ऐसा टोटल है जिससे टीम डरती नहीं हैं। हमें बस इस मुश्किल से बाहर निकलने का तरीका ढूंढना है और सीजन की शुरुआत में जो फॉर्म थी, उसे वापस पाना है।” पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 के अपने अगले मुकाबले में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भिड़ेगी।

Exit mobile version