Site icon Dainik Savera Times

Haryana : पंजाब का खिलाड़ी 50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार

IGI Airport

IGI Airport

पंचकूला। पंचकूला में पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पंजाब के एक स्टेट लेवल के कबड्डी खिलाड़ी रशपाल को हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपनी गाड़ी में नशीले पदार्थों की खेप लेकर पंचकूला देने गया था। इसका वजन आधा किलो से ज्यादा है।

अफीम की कीमत लगभग 50 लाख

पुलिस ने ये कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। इसके आधार पर जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ लिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस बरामद हेरोइन की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने सोमवार को बताया कि आरोपी रशपाल मूल रूप से तरनतारन का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में वह मोहाली में किराये पर रहकर नशे का नेटवर्क चला रहा था। वह खुद बोलेरो गाड़ी चलाकर ड्रग्स की डायरेक्ट डिलीवरी करने आता था, जिससे कि किसी को शक न हो।

अपराध की दुनिया से नया नहीं है नाता

23 अप्रैल को हुई इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया था। रशपाल का नाता अपराध की दुनिया में नया नहीं है। उस पर पंजाब में पहले से ही दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसीपी कंबोज के मुताबिक खिलाड़ी होने के नाते उसे स्थानीय रास्तों की अच्छी समझ थी, जिसका फायदा वह पुलिस की नजरों से बचकर तस्करी करने में उठाता था। सोमवार को रिमांड अवधि खत्म होने पर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से पुलिस ने तस्करी के अन्य स्रोतों का पता लगाने के लिए उसका दोबारा रिमांड मांगा है।

चला रखी थी नशे के खिलाफ मुहिम

इस बड़ी बरामदगी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि नशे का जाल अब खिलाड़ियों तक भी पहुंच चुका है। सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच के इंचार्ज दलीप और उनकी टीम की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ जंग में एक बड़ा प्रहार माना जा रहा है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि रशपाल यह खेप कहां से लाया था और पंचकूला में उसके संपर्क सूत्र कौन-कौन हैं। अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी और इस चेन में शामिल हर शख्स को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

 

Exit mobile version