
Tarn Taran: काऊंटर इंटैलीजैंस पंजाब ने तरनतारन पुलिस के साथ सांङो ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान की आईएसआई से संबंधित व्यक्ति जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान फौज की गतिविधियों संबंधी संवेदनशील जानकारी सांझी कर रहा था, को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार मुलजिम की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ गगन निवासी मोहल्ला रोडूपुर, तरनतारन के तौर पर हुई है।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि मुलजिम गगनदीप सिंह पिछले 5 सालों से पाकिस्तान आधारित खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चावला जिसने उसे पाकिस्तानी इंटैलीजैंस ऑप्रेटिवज (पीआईओज) के साथ मिलाया था, के सीधे संपर्क में था। उन्होंने बताया कि जांच से यह भी पता लगा है कि गिरफ्तार मुलजिम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान फौज की तैनाती, रणनीतिक स्थानों और फौज की गतिविधियों सहित संवेदनशील जानकारी सांझा कर रहा था, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता था। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों ने मुलजिम गगनदीप के कब्जे में से 2 मोबाइल बरामद किए हैं, जिनमें संवेदनशील खुफिया जानकारी पाई गई है जो उसने पीआईओज के साथ सांझी की थी।
इसके साथ ही 20 से अधिक आईएसआई संपर्को के विवरण भी मिले हैं। उन्होंने बताया कि मुलजिम को भारतीय चैनलों द्वारा पीआईओज से भुगतान भी प्राप्त हुए हैं। इस ऑपरेशन के विवरण सांङो करते हुए एसएसपी तरनतारन अभिमन्यु राणा ने बताया कि सीआई पंजाब से मिली खुफिया जानकारी पर कार्यवाही करते हुए एसपी सिटी डा. रिपुतपन सिंह संधू और डीएसपी (डी.) गुरिन्दरपाल सिंह नागरा के नेतृत्व वाली टीम ने तरनतारन के मुरादपुरा के पास दोषी गगनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी ने कहा, पूछताछ के दौरान दोषी ने बताया कि उसे आईएसआई संचालकों ने रेलवे स्टेशनों और अमृतसर शहर समेत सरहदी क्षेत्र में फौज की तैनाती के बारे संवेदनशील जानकारी इकट्ठी करने का काम सौंपा था। इस संबंधी एफआईआर नंबर 137, तारीख 3 जून, 2025 को थाना सिटी तरनतारन में ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट की धारा 3, 4, 5 और 21 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152 के अंतर्गत दर्ज की गई है।