Site icon Dainik Savera Times

मुसीबत में फंसे पंजाबी सिंगर राज जुझार, NRI महिला ने दर्ज कराया दुष्कर्म का केस

जालंधर: पंजाबी सिंगर राज जुझार के खिलाफ एक एनआरआई महिला ने शनिवार को मामला दर्ज कराया। कैनेडियन सिटीजन महिला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गायक पर गंभीर आरोप लगाए। कनाडाई महिला की शिकायत पर गायक राज जुझार के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 406, 420 के तहत मामला दर्ज किया। महिला ने प्रेस वार्ता में बताया कि राज जुझार से उसकी मुलाकात साल 2006 में हुई थी और जुझार ने उसे झांसे में लेकर फंसाया और लाखों रुपये ऐंठ लिए। महिला ने पंजाबी गायक पर और भी गंभीर आरोप लगाए।

राज जुझार आपत्तिजनक गाने बनाने को लेकर विवाद में भी पड़ चुके हैं। साल 2018 में उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति से धमकी भरे कॉल मिलने की सूचना पुलिस को दी थी। जालंधर के निवासी गायक ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने प्रशंसकों को जानकारी देते हुए उन्हें परेशान करने वाले कॉल के बारे में बताया था।

राज ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह बताते नजर आए थे कि एक स्टूडियो में रिकॉर्डिंग करते समय, उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आया, जिसमें उन्हें धमकी देते हुए अनुचित गीतों के कारण उन्हें जान से मारने की बात कही गई थी। मामले को लेकर गायक ने खरड़ शहर में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

Exit mobile version