Site icon Dainik Savera Times

Putin India Visit : पुतिन के साथ बैठक में बोले पीएम मोदी, ‘हम सबको शांति के रास्ते पर चलना है’

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2 दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। शुक्रवार को राष्ट्रपति पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पहले बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंचने पर पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पहुंचकर राष्ट्रपति पुतिन को रिसीव किया।

राष्ट्रपति पुतिन हैदराबाद हाउस पहुंच चुके हैं, जहां पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया. यहां दोनों नेता 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे जिसमें दोनों के बीच ट्रेड और डिफेंस सहित कई मुद्दों पर बात होगी. इससे पहले पुतिन राजघाट पहुंचे जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

भारत शांति का पक्षधर: PM मोदी
हैदराबाद हाउस में राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत न्यूट्रल देश नहीं है बल्कि वह शांति का पक्षधर रहा है. उन्होंने आगे कहा कि पुतिन एक दूरदर्शी नेता हैं. भारत और रूस के बीच संबंध नई ऊंचाई पर है. भारत शांति के हर प्रयास का समर्थन करता है।

रूस भी शांति का पक्षधरः पुतिन
हैदराबाद हाउस में पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस भी शांति का पक्षधर है. भारत भी हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि मेरा पीएम मोदी से खास लगाव है।

Exit mobile version