नेशनल डेस्क: प्रेमनगर थानाक्षेत्र के हंसारी इलाके में शुक्रवार को 23 वर्षीय राधिका ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल दो महीने पहले उनके 25 साल के पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी, जिसका सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर सकी। 7 महीने पहले ही राधिका की शादी हुई थी। आत्महत्या करने से पहले राधिका ने सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें उनसे अपनी पीड़ा व्यक्त की है।
ये भी पढ़ें: Right To Disconnect Bill 2025: ऑफिस के बाद अब नहीं रिसीव करना पड़ेगा बॉस का कॉल, संसद में आया नया बिल
राधिका ने सुसाइड नोट में लिखा- मैंने बहुत कोशिश की खुद को स्ट्रॉन्ग बनाने की, पर मैं नहीं कर पा रही थी। हर दिन खुद को विश्वास दिलाना पड़ता है कि वो नहीं है मेरे पास और न ही आएंगे लौटकर, मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं है कि मैं खुद को जीने के लिए मोटिवेट करूं। भईया आप लोगों ने वर्ल्ड का बेस्ट पार्टनर ढूंढा था मेरे लिए, पर मेरी ही किस्मत इतनी बुरी थी कि मेरी सारी खुशिया छीन ले गई। दोनों दीदी से रिक्वेस्ट है कि रक्षाबंधन के दिन मेरे भाईयों को राखी जरूर बांध दिया करना। सबको सॉरी।

बता दें कानपुर नगर की राधिका की शादी 13 अप्रैल 2025 को झांसी के हंसारी के रहने वाले विशाल से हुई थी। विशाल ट्यूशन पढ़ाता था। शादी के बाद दोनों बहुत खुश थे और मनाली घूमने की तैयारी कर रहे थे। विशाल की अक्टूबर महीने में हार्ट अटैक से मौत हो गई, जिससे राधिका बुरी तरह टूट गई। उसने खाना-पीना भी बंद कर दिया था और बस रोती रहती थी।
शुक्रवार सुबह वह नहाने के लिए ऊपर के कमरे में गई थी, जब काफी देर तक नहीं निकली तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो वह साड़ी के फंदे से लटकी मिली।
Delhi Al Grind में गूंजा इनोवेशन, Astronaut Shukla ने बढ़ाया उत्साह