Site icon Dainik Savera Times

Breaking: राघव चड्ढा ने AAP से इस्तीफा दिया, बोले- दो तिहाई सासंदों के साथ BJP में शामिल होंगे

raghav-chadha-resigns-from-aap

raghav-chadha-resigns-from-aap

नेशनल डेस्क: राघव चड्ढा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) से अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने यह फैसला बहुत सोच-समझकर और भारी मन से लिया है। राघव चड्ढा यह भी बताया कि वह दो तिहाई सासंदों के साथ BJP में शामिल होंगे।

दो-तिहाई से ज्यादा सांसद मेरे साथ- राघव चड्ढा

राघव चड्ढा ने यह भी दावा किया कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा के दो-तिहाई से ज्यादा सांसद उनके साथ हैं। उनके मुताबिक, इन सांसदों ने उनके समर्थन में साइन भी किए हैं। उन्होंने जिन नेताओं के नाम लिए, उनमें हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता, विक्रमजीत सिंह साहनी, संदीप पाठक और अशोक मित्तल शामिल हैं। आपको बता दें कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के कुल 10 सांसद हैं, जिनमें से 7 पंजाब से और 3 दिल्ली से आते हैं।

 

पार्टी अब अपने मूल सिद्धांतों और आदर्शों से भटक चुकी

राघव चड्ढा का कहना है कि पार्टी अब अपने मूल सिद्धांतों और आदर्शों से भटक चुकी है। उन्होंने कहा कि जिस सोच और ईमानदारी के साथ पार्टी बनाई गई थी, अब वह पहले जैसी नहीं रही। इसी वजह से उन्हें पार्टी के अंदर घुटन महसूस हो रही थी। उन्होंने एक सीधी और चुटीली बात कहते हुए खुद को “गलत पार्टी में सही आदमी” बताया। उनका कहना था कि वे अब पार्टी से अलग होकर सीधे जनता के बीच काम करना चाहते हैं।

Exit mobile version