Site icon Dainik Savera Times

राघव-परिणीति ने अपने दोस्तों, परिवार और प्रशंसकों के लिए साझा किया हार्दिक धन्यवाद नोट

नई दिल्ली : राजनेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर को उदयपुर में धूम-धाम से शादी रचाई थी। सोशल मीडिया पर इनकी शादी की चर्चा जोरो से है। उन्होंने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने दोस्तों, परिवार और प्रशंसकों के लिए एक धन्यवाद नोट साझा किया है।

नवविवाहित जोड़े द्वारा संयुक्त रूप से साझा किए गए नोट में लिखा है, “परिणीति और मैं अपने दिल की गहराईयों से आप सभी का धन्यवाद करते हैं। हम प्यार और हार्दिक शुभकामनाओं के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं। हम हर मैसेज का रिप्लाई नहीं कर पा रहे हैं लेकिन हम आप सबके बधाई संदेश को अच्छे से पढ़ रहे हैं। हमें पता है हमारे इस खूबसूरत सफर में आप सभी हमारे साथ हैं। आपका प्यार और आशीर्वाद सच में अनमोल है।’

इस जोड़े ने उदयपुर के ताज लेक पैलेस में शादी की और दूसरे दिन दिल्ली पहुंचे। दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। प्रशंसकों और दोस्तों ने नवविवाहित जोड़े को प्यार और आशीर्वाद दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्मी और राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले मेहमानों के लिए दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ में रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।

Exit mobile version