Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Raghubar Das ने ओडिशा के 26वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली

October 31, 2023

Raghubar Das ने ओडिशा के 26वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली

भुवनेश्वरः ओडिशा के राजभवन में मंगलवार को आयोजित किये गये विशेष समारोह में रघुबर दास ने राज्य के 26वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। उड़ीसा उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश डॉ विद्युत रंजन सारंगी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, राज्य के मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में दास को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद दास को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

दास इससे पहले दिन में अपने परिवार के सदस्यों के साथ यहां श्री लिंगराज मंदिर पहुंचे थे और राज्य तथा यहां निवासियों के कल्याण के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा। पड़ोसी राज्य झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दास को 18 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया था। उन्होंने गणेशी लाल की जगह ली है।

ये भी पढ़ें- मुलायम सिंह यादव की स्मृति में सैफई में 8.3 एकड़ में बनेगा भव्‍य स्‍मारक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें