Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rahul Gandhi और Congress की गुंडागर्दी ने लोकतंत्र की मर्यादा को किया तार-तार, ये संसद के इतिहास का काला दिन : Shivraj Chouhan

December 19, 2024

Rahul Gandhi और Congress की गुंडागर्दी ने लोकतंत्र की मर्यादा को किया तार-तार, ये संसद के इतिहास का काला दिन : Shivraj Chouhan

Rahul Gandhi and Congress Hooliganism : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संसद में घायल हुए सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत से अस्पताल में भेंट कर उनका हाल जाना। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ये संसद के इतिहास में काला दिन है, मर्यादाओं की धज्जियां उड़ा दी गई, लोकतंत्र को तार-तार कर दिया गया, कलंकित कर दिया गया।

राहुल गांधी और कांग्रेस ने जो गुंडागर्दी की है, उसका कोई दूसरा उदाहरण नहीं मिलता। समझ नहीं आता है कि राहुल गांधी ऐसी गुंडागर्दी करेंगे, धक्का-मुक्की करेंगे, सांसदों को पीटा जाएगा। ऐसा आचरण आज तक भारत के संसदीय इतिहास में देखा नहीं गया। अगर महाराष्ट्र और हरियाणा में हार गए तो खीज, संसद के अंदर क्यों उतार रहे हैं?

शिवराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस के लोगों को ट्रेनिंग देने के लिए एक पाठशाला लगनी चाहिए कि लोकतंत्र में आचरण कैसा होता है, व्यवहार क्या होता है, मर्यादाएं क्या होती हैं। उन्होंने कहा कि मैं छठवीं बार सांसद हूँ, मन बहुत व्यथित है, दुखी है। अमित शाह जी ने अपने भाषण में जो कांग्रेस की पोल खोली, नेहरू जी हों, इंदिरा जी हों, कांग्रेस ने जो व्यवहार किया भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जी के साथ, अब उसकी खीज इतनी की गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। हम इस गुंडागर्दी की निंदा करते हैं।

सारंगी जी घायल हैं, उनके सिर से ब्लीडिंग हो रही थी, उनकी आँख के पास टांके लगाए गए हैं। अभी स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मुकेश जी भी यहाँ एडमिट हैं, घबराहट हो रही है, बीपी बढ़ा हुआ है और दोनों को देखकर मन पीड़ा से भर गया। जो सांसद वहाँ थे वो गवाह हैं कि, किसने धक्का-मुक्की की है और किसने गुंडागर्दी की है। सारे वैधानिक कदम उठाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें