Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rahul Gandhi और Mallikarjun Kharge ने मजदूर दिवस पर श्रमिकों को दी शुभकामनाएं

May 1, 2023

Rahul Gandhi और Mallikarjun Kharge ने मजदूर दिवस पर श्रमिकों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि श्रमिकों के अधिकार सर्वोपरि है और पार्टी सदैव उनके साथ खड़ी रहेगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश के निर्माण में श्रमिकों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है इसलिए पार्टी श्रमिक अधिकारों को सर्वोपरि मानती है और उनके हर संघर्ष में उनके साथ खड़ी है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट किया ‘‘श्रमेव जयते। देश की आधारशिला बनाने में हमारे श्रमिकों का अद्वितीय योगदान होता है। कड़ी मेहनत और जद्दोजहद कर वे राष्ट्र निर्माण में अपनी अभिन्न भागीदारी सुनिश्चित करते है।‘’

उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस के लिए, हमारे श्रमिकों के अधिकार सर्वोपरि रहे हैं और हमेशा रहेंगे। हम उनके साथ हैं।‘‘ राहुल गांधी ने कहा कि ‘देश के सभी मजदूर भाइयों और बहनों को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत निर्माण में उनकी मेहनत और संघर्ष बहुत महत्वपूर्ण है। उनकी तरक्की हमारा दायित्व है क्योंकि उनकी प्रगति में देश की उन्नति है।‘‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें