नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस समझौते के जरिए प्रधानमंत्री ने देश के हितों से समझौता किया है और वे भारी दबाव में हैं।
मंगलवार को संसद के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच जो ट्रेड डील पिछले कई महीनों से रुकी हुई थी, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक साइन कर दिया। उनका आरोप है कि इस डील के पीछे दबाव की राजनीति है।
यह भी पढ़ें: सड़क पर पड़े शख्स की मदद की जगह युवकों ने लूटा मोबाइल, इलाज न मिलने से मौत
राहुल गांधी ने कहा, “मोदी जी घबराए हुए हैं। उन पर बहुत ज्यादा दबाव है। उनकी इमेज खराब हो सकती है। मुख्य बात यह है कि हमारे प्रधानमंत्री ने समझौता किया हुआ है। देश की जनता को इस पर सोचना चाहिए।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पहली बार लोकसभा में विपक्ष के नेता को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलने की अनुमति नहीं दी गई, जो लोकतंत्र के लिए सही संकेत नहीं है।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि इस ट्रेड डील के जरिए प्रधानमंत्री ने देश के लोगों की मेहनत बेच दी है। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार डर में फैसले ले रही है क्योंकि जिन लोगों ने उनकी छवि बनाई थी, वही अब उनकी छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
जब उनसे पूछा गया कि वे प्रधानमंत्री को “कॉम्प्रोमाइज्ड” क्यों कह रहे हैं, तो राहुल गांधी ने अमेरिका में अदानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदानी से जुड़े कथित मामलों और एपस्टीन फाइलों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका में अदानी से जुड़ा मामला असल में प्रधानमंत्री पर दबाव का कारण है। साथ ही, एपस्टीन फाइलों से जुड़े कई दस्तावेज अभी सार्वजनिक नहीं हुए हैं, जो एक और दबाव का बिंदु हो सकते हैं।
यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड एग्रीमेंट हुआ है, जिसके तहत भारतीय निर्यात पर लगने वाला टैरिफ 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। हालांकि, कांग्रेस पार्टी ने इस ट्रेड डील की पूरी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। पार्टी ने कई सवाल उठाए हैं, जिनमें कृषि क्षेत्र को खोलने की बात, टैरिफ को शून्य करने की मांग और रूसी तेल की खरीद पर रोक से जुड़े दावे शामिल हैं, जिनका ज़िक्र अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया था।
यह भी पढ़ें: India-US Trade Deal: कौन-कौन से सामान हो सकते हैं सस्ते? यहां देखें लिस्ट
इसी दौरान राहुल गांधी ने चीन के साथ सीमा तनाव के मुद्दे पर पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब का भी हवाला दिया और कहा कि उन्होंने उससे जुड़े एक मैगजीन लेख की पुष्टि की है। इन बयानों के बाद संसद में INDIA गठबंधन के सांसदों और सत्तापक्ष के सदस्यों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके चलते सदन की कार्यवाही को दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...