Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

गणतंत्र दिवस समारोह में राहुल गांधी को नहीं मिली पहली सीट; कांग्रेस ने किया विरोध

January 27, 2026

गणतंत्र दिवस समारोह में राहुल गांधी को नहीं मिली पहली सीट; कांग्रेस ने किया विरोध

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने गणतंत्र दिवस समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को पहली पंक्ति में सीट ना मिलने का विरोध जताया है। राहुल गांधी से आगे की पंक्तियों में कई सामान्य लोग भी बैठे नजर आए. राहुल को पीछे जगह देने पर कांग्रेस के कई नेताओं ने आपत्ति जताई जताई है।

कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- क्या देश के विपक्ष के नेता के साथ ऐसा व्यवहार किसी मर्यादा, परंपरा और प्रोटोकॉल के मापदंड पर खरा उतरता है, ये केवल हीन भावना से ग्रस्त सरकार की कुंठा दिखाता है। प्रजातंत्र में मतभेद रहेंगे मगर राहुल गांधी के साथ किया जाने वाला ये व्यवहार अस्वीकार्य है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें