Site icon Dainik Savera Times

शिमला निगम चुनाव में कांग्रेस की जीत पर राहुल गाँधी ने जताई खुशी

नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शिमला नगर निगम चुनाव में पार्टी की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार ने जो वादा किया उसे निभाया है और इसीलिए लोगों ने कांग्रेस को वोट दिया है। गांधी ने कहा कि हिमाचल सरकार लोगों से किए वादे पर खरी उतरी है और कार्यकर्ताओं तथा नेताओं ने उत्साह से पार्टी की जीत के लिए काम किया।उन्हें उम्मीद है कि कर्नाटक चुनाव में भी लोग पार्टी पर भरोसा जताएंगे और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

उन्होंने ट्वीट किया, “शिमला के नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत के लिए प्रदेश के हमारे सभी बब्बर शेर कार्यकर्ताओं, नेताओं, सदस्यों को बहुत बधाई। हिमाचल सरकार ने लोगों को दी गारंटी पूरी कर वादा निभाया, तभी शिमला ने कांग्रेस पर भरोसा जताया। अब कर्नाटक में, 5 गारंटी की बारी है।” गौरतलब है कि शिमला नगर निगम के 34 मे से 24 वार्डों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है

Exit mobile version