Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

राहुल गांधी की कीचड़ उछालने की आदत बन गई है फिर बाद में माफी मांगनी पड़ती है : अनुराग ठाकुर

November 23, 2024

राहुल गांधी की कीचड़ उछालने की आदत बन गई है फिर बाद में माफी मांगनी पड़ती है : अनुराग ठाकुर

हमीरपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय के अपने कार्यालय में मीडिया से रूबरू होते हुए अडानी के बचाव पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा किसी को बचाने का काम नहीं कर रही है। उन्हांेने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से लेकर सब ने जांच की है और उसमें कुछ नहीं निकला है। अनुराग ने कहा कि मामले में कुछ नहीं पाया गया है और इससे पहले राफैल में भी कुछ नहीं निकला था और राहुल गांधी को माफी मांगनी पड़ी थी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की कीचड उछालने की आदत बन गई है और चुनावों से पहले भी कीचड़ उछालते थे और अब भी। उन्होंने कहा कि मोदी पाक साफ हैं और 2001 से लेकर 2024 तक एक रूपए के घोटाले का आरोप कोई नहीं लगा पाया है।

अनुराग ठाकुर ने अमेरिका की जिला अदालत नोटिस जारी करती है तो विपक्षी दल हो हल्ला करती है और शेयर मार्किेट के दौरान भारत के साढे छह लाख करोड़ रूपए डूब जाता है, क्यों कि राहुल गांधी देश की जनता के खिलाफ ऐसा करते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जितना भाजपा पर कीचड़ उछालते हैं उतना ही कीचड़ में कमल का फूल खिलता है। सांसद ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार अपने 2 वर्ष का कार्यकाल मनाने वाली है लेकिन इनके अपने ही सरकार के मंत्रियों को ही जानकारी नहीं है और अगर कोई इनकी नाकामी पर सवाल खड़ा करता है तो इसका ग़ुस्सा वो मीडिया कर्मियों पर भड़क कर निकालते हैं।

ये सरकार न जनभावनाओं पर न ही अपने वादों पर खरी उतर पाई। और तो और कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली से आज हिमाचल की चारों ओर जगहंसाई हो रही है। कभी शौचालय पर टैक्स की बात, कभी समोसे की सीआईडी जांच और अब हिमाचल भवन की कुर्की के आदेश से साफ़ है कि ये सरकार पूरी तरफ़ दिशाहीनता व दिवालियापन की शिकार हो चुकी है। सांसद ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार हताश और निराश है। सीपीएस का मामला कोर्ट में है और न्यायालय का जो निर्देश होंगे वह सब को सर्वमान्य होंगे।

अगर आप हाईकोर्ट का निर्णय देखें तो स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि जो नियुक्तियां की थीं वह असंवैधानिक तौर पर थीं और नियमों के अनुसार नहीं थीं और राज्य के सरकार के करोड़ों रु पए इन सीपीएस की नियुक्तियों पर लगाए गए। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर सरकारी कर्मचारी अपने डीए के लिए भाग रहे हैं, पेंशनरों को समय पर पेंशन नहीं मिल पाती है, आम जनता के ऊपर कभी बिजली के दाम बढ़ा दिए, कभी पानी पर सरचार्ज लगा दिया व कभी पेट्रोल डीजल पर जीएसटी बढ़ा दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें