Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘राहुल गांधी ने भारत को शर्मिंदा करने की साजिश रची’, IYC प्रमुख की गिरफ्तारी पर BJP का पलटवार

February 24, 2026

‘राहुल गांधी ने भारत को शर्मिंदा करने की साजिश रची’, IYC प्रमुख की गिरफ्तारी पर BJP का पलटवार

नई दिल्ली: इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने “भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा करने की साजिश रची।”

यह भी पढ़ें- नमाज पढ़ने गया था व्यापारी, तभी घर में लग गई आग…. बच्चों समेत 6 लोगों की मौत

क्या कहा गौरव भाटिया ने?

प्रेस वार्ता के दौरान भाटिया ने कहा, “राहुल गांधी ने भारत को शर्मिंदा करने की यह साज़िश रची। उदय भानु चिब को AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शर्टलेस विरोध प्रदर्शन आयोजित करने के लिए गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से 7 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने उन्हें 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है।”

उन्होंने राहुल गांधी को “भारत की सबसे कमजोर कड़ी” बताते हुए कहा कि उन्हें संविधान की सही जानकारी नहीं है। भाटिया ने यह भी कहा कि देश का हर नागरिक संविधान का सम्मान करता है क्योंकि वही देश को एकजुट रखने का आधार है।

कोर्ट ने दी 4 दिन की पुलिस कस्टडी

दिल्ली की एक अदालत ने विरोध प्रदर्शन मामले में उदय भानु चिब को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का आरोप है कि 20 फरवरी 2026 को हुए कथित गैर-कानूनी प्रदर्शन के पीछे चिब मुख्य साज़िशकर्ता थे।

पुलिस के आरोप क्या हैं?

अधिकारियों के अनुसार चिब पर देश विरोधी नारे लगाने का आरोप है। दंगे जैसी स्थिति भड़काने की कोशिश का भी आरोप लगाया गया है। सह-आरोपियों श्री कृष्ण हरि, कुंदन यादव, नरसिम्हा यादव और अजय कुमार यादव के साथ मिलकर साज़िश रचने का दावा। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को रोकने और कथित रूप से हमला करने का आरोप। पूछताछ में सहयोग न करने और अन्य आरोपियों की जानकारी न देने का आरोप। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे की पूछताछ के लिए हिरासत जरूरी है।

यह भी पढ़ें- पवन हंस हेलिकॉप्टर की समुद्र में क्रैश लैंडिंग, बाल-बाल बचे 7 लोग

जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई

यह मामला उस विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है जो नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान हुआ था। फिलहाल, इस पूरे मामले की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। एक ओर कांग्रेस इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का मुद्दा बता रही है, वहीं भाजपा इसे देश की छवि खराब करने की साज़िश करार दे रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें