Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rahul Gandhi: 5 राज्यों के चुनाव खत्म होते ही विदेश जा रहे राहुल गांधी, सिंगापुर समेत इन देशों का करेंगे दौरा

November 28, 2023

Rahul Gandhi: 5 राज्यों के चुनाव खत्म होते ही विदेश जा रहे राहुल गांधी, सिंगापुर समेत इन देशों का करेंगे दौरा

नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अगले महीने विदेश यात्रा पर जाने की संभावना है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में धुआंधार प्रचार करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी 8 से 15 दिसंबर तक तीन देशों की यात्रा पर जाने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी 8 से 15 दिसंबर तक इंडोनेशिया, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर रहेंगे। अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करेंगे और अपनी यात्रा के दौरान विश्वविद्यालयों का भी दौरा करेंगे।

 

इसी साल राहुल गांधी ने नॉर्वे, नीदरलैंड, फ्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन, बेल्जियम सहित कई देशों का दौरा किया था और भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत कार्यक्रम आयोजित किए थे। उन्होंने कई विश्वविद्यालयों में छात्रों के साथ कई विषयों पर बातचीत सत्र भी आयोजित किए। सूत्रों के मुताबिक इंडियन ओवरसीज कांग्रेस राहुल गांधी के सभी कार्यक्रमों का समन्वय करेगी।

 

राहुल गांधी ने पांच राज्यों मिजोरम, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में धुआंधार प्रचार किया है। तेलंगाना में चुनाव प्रचार का मंगलवार को आखिरी दिन था। वहीं चुनाव प्रचार के बिजी शेड्यूल के दौरान राहुल गांधी ने केदारनाथ धाम का भी दौरा किया था। राहुल गांधी ने केदारनाथ धाम में साधु-संतों से मुलाकात की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें