Site icon Dainik Savera Times

केरलम के 3 जिलों में 4 बड़ी रैलियों को संबोधित करेंगे ‘राहुल गांधी’, 9 अप्रैल को पड़ेंगे वोट

Rahul Gandhi Keralam rally

Rahul Gandhi Keralam rally

Rahul Gandhi Keralam rally: जैसे-जैसे विधानसभा चुनावों का प्रचार अपने अंतिम चरण में पहुंच रहा है, राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंकना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में केरल में कांग्रेस ने अपना चुनाव प्रचार तेज किया है। शनिवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी केरलम पहुंचेंगे और तीन बड़ी रैलियां करेंगे। फिलहाल, वे केरलम जाने के लिए अपने दिल्ली स्थित आवास से रवाना हो गए हैं।

4 कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
राहुल गांधी सुबह करीब 10 बजे तक चुनाव प्रचार के लिए केरलम पहुंचेंगे। वे राज्य के 3 जिलों में आयोजित अलग-अलग 4 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पहला कार्यक्रम अलाप्पुझा निर्वाचन क्षेत्र में होगा। उसके बाद, प्रचार कट्टप्पना में और फिर कोच्चि में होगा। उनकी आज आखिरी रैली दोपहर करीब 3 बजे एर्नाकुलम में होगी।

ये भी पढ़ें- आज केरलम में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित करेंगे PM Modi, जानें आज का पूरा शेड्यूल

 

जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
राहुल गांधी का यह केरलम दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाजपा नीत एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में केरल में रैली करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर करीब 2.30 बजे तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, शाम 4 बजे तिरुवल्ला पब्लिक स्टेडियम में एनडीए की जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी एक रोड शो में भी हिस्सा लेंगे।

केरल में त्रिकोणीय मुकाबला
गौरतलब है कि केरलम में त्रिकोणीय मुकाबला है, जिसमें एलडीएफ, यूडीएफ और एनडीए आमने-सामने हैं। माकपा के नेतृत्व वाले एलडीएफ के सामने सत्ता को बरकरार रखने की चुनौती है, जबकि कांग्रेस नीत यूडीएफ वापसी की कोशिश में है और भाजपा नीत एनडीए को बड़ी सफलता की उम्मीद है। केरलम में भाजपा का प्रमुख गठबंधन सहयोगी बीडीजेएस है। क्षेत्रीय पार्टी ट्वेंटी-20 भी एनडीए का हिस्सा बन चुकी है। वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी), शिवसेना और कॉनराड संगमा के नेतृत्व वाली नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) जैसे दल भी एनडीए का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान में लगे तेज भूकंप के झटके, 8 लोगों की हुई मौत

 

मैदान में 890 उम्मीदवार
केरलम विधानसभा के 140 सदस्यों के चुनाव के लिए 9 अप्रैल को होने वाले हैं। वोटों की गिनती और परिणाम 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे। इस बार केरल विधानसभा चुनाव में कुल 890 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, केरलम चुनाव में 2.71 करोड़ मतदाता अपना वोट डालने के पात्र हैं।

Exit mobile version