Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के लिए Imphal रवाना हुए Rahul Gandhi, Manipur से शुरू होगी यात्रा

January 14, 2024

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के लिए Imphal रवाना हुए Rahul Gandhi, Manipur से शुरू होगी यात्रा

राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आज मणिपुर से शुरू होने जा रही है। आपको बता दें कि आज इंडिगो की एक स्पेशल फ्लाइट से राहुल गांधी सहित अन्य कांग्रेस नेता दिल्ली एयरपोर्ट से मणिपुर के लिए रवाना होंगे। जिस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राष्ट्रीय व मणिपुर के शीर्ष कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। बताते चले कि यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर 6,713 किलोमीटर की यात्रा 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। जिस के साथ राहुल गांधी 60-70 कांग्रेस नेताओं के साथ बस से यह दूरी तय करेंगे। कुछ स्थानों पर वह पैदल मार्च भी करेंगे।

कांग्रेस को उम्मीद है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी की संभावनाओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आपको बता दें कि यह राहुल गांधी की देशव्यापी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की दूसरी कड़ी है, जिसमें कांग्रेस नेता ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा की थी। 3500 किलोमीटर की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 12 राज्यों से होकर गुजरी थी। इसी के साथ ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 15 राज्यों का सफर तय करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें