Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Telangana: ‘सत्ता में आए तो हर महीने खाते में आएंगे 4000 रुपए’, राहुल गांधी का महिलाओं से वादा

November 2, 2023

Telangana: ‘सत्ता में आए तो हर महीने खाते में आएंगे 4000 रुपए’, राहुल गांधी का महिलाओं से वादा

नेशनल डेस्क: कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने तेलंगाना (Telangana Assembly Elections 2023)  में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए महिला मतदाताओं से वादा किया कि उनको राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को ढाई हजार रुपए नकद देने के साथ ही कुल 4000 रुपए का मासिक लाभ दिया जाएगा।

 

राहुल गांधी ने गुरुवार को तेलंगाना (Telangana) के अंबतपल्ली गांव में महिलाओं की उमड़ी भारी भीड़ के बीच कहा कि तेलंगाना में मुख्यमंत्री KCR की लूट से सबसे ज्यादा प्रभावित महिलाएं हुई हैं इसलिए कांग्रेस ने निर्णय लिया कि राज्य में सत्ता में आने के बाद जितना पैसा मुख्यमंत्री चन्द्रशेखर राव ने तेलंगाना की जनता से लूटे है वह सब पैसा महिलाओं के बैंक खातों में डाला जाएगा।

राहुल गांधी का वादा

राहुल ने कहा ‘‘कांग्रेस सरकार बनने पर तेलंगाना की महिलाओं को प्रति माह चार हजार रुपए का फायदा होगा। इस हिसाब में सबसे पहले महिलाओं के खाते में हर महीने 2,500 रुपए जमा किए जाएंगे। एक हजार रुपए की कीमत वाले सिलेंडर को 500 रुपए में दिया जाएगा। महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा मिलेगी और इससे हर महीने उनके हजार रुपए बचेंगे। इस तरह सभी से महिलाओं को हर महीने चार हजार रुपए का फायदा होगा।’’

 

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर KCR परिवार को घेरते हुए राहुल ने कहा कि तेलंगाना में लड़ाई दोराला तेलंगाना और जनता के बीच में है। KCR परिवार ने कालेश्वरम प्रोजेक्ट के नाम पर प्रदेश की जनता से एक लाख करोड़ रुपए चोरी किए हैं। यह प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री KCR और KCR परिवार का ATM है जिसे चलाने के लिए 2040 तक तेलंगाना के लोग 31,500 रुपए हर साल तेलंगाना के कर्ज के लिए देंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें