Site icon Dainik Savera Times

राहुल गांधी-मल्लिकार्जुन खड़गे ने मजदूर दिवस पर श्रमिकों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पर्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि श्रमिकों के अधिकार सर्वोपरि है और पार्टी सदैव उनके साथ खड़ी रहेगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश के निर्माण में श्रमिकों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है इसलिए पार्टी श्रमिक अधिकारों को सर्वोपरि मानती है और उनके हर संघर्ष में उनके साथ खड़ी है। देश की आधारशिला बनाने में हमारे श्रमिकों का अद्वितीय योगदान होता है। कड़ी मेहनत और जद्दोजहद कर वे राष्ट्र निर्माण में अपनी अभिन्न भागीदारी सुनिश्चित करते है। उन्होंने कहा कांग्रेस के लिए, हमारे श्रमिकों के अधिकार सर्वोपरि रहे हैं और हमेशा रहेंगे। हम उनके साथ हैं। गांधी ने कहा देश के सभी मज़दूर भाइयों और बहनों को अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत निर्माण में उनकी मेहनत और संघर्ष बहुत महत्वपूर्ण है। उनकी तरक्की हमारा दायित्व है क्योंकि उनकी प्रगति में देश की उन्नति है।

Exit mobile version