Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना खत्म करने और हर युवा को पहली नौकरी का अधिकार देने का किया वादा

April 20, 2024

राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना खत्म करने और हर युवा को पहली नौकरी का अधिकार देने का किया वादा

भागलपुर: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र में चुनाव बाद इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (इंडिया) की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को समाप्त करने और देश के हर युवा को पहली नौकरी का अधिकार देने वादा किया।
श्री गांधी ने शनिवार को यहां कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने जिस तरह मनरेगा के तहत रोजगार का अधिकार दिया उसी तरह केंद्र में बनने वाली हमारी अगली सरकार देश के हर स्नातक और डिप्लोमा धारी को पहली नौकरी का अधिकार देगी ।


कांग्रेस नेता ने कहा कि पहली नौकरी के अधिकार का मतलब है कि देश के सभी के सभी ग्रेजुएट और डिप्लोमाधारी को एक साल के लिए अप्रेंटिसशिप मिलेगी। इस दौरान उन्हें प्रति माह आठ हजार पांच सौ रुपये की दर से साल में एक लाख रुपए उनके अकाउंट में ‘खटाखट-खटाखट’ मिल जाएंगे । उन्होंने कहा कि उनकी ट्रेनिंग होगी और पहले साल उन्होंने अच्छा काम किया तो उनकी नौकरी स्थाई हो जाएगी । यह नौकरी प्राइवेट सेक्टर, पब्लिक सेक्टर और सरकार में होगी ।

गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और सेना के खिलाफ अग्निवीर योजना लागू की है । ये योजना हिंदुस्तान के किसी भी युवा को अच्छी नहीं लगती है । उन्होंने कहा,”जैसे ही केंद्र में हमारी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (इंडिया) की सरकार आयेगी, हम इस योजना को उठा कर फेंक देंगे, खत्म कर देंगे । इस योजना की कोई जरूरत नहीं है । हिंदुस्तान को दो तरह के शहीद नहीं चाहिए । सभी को शहीद का दर्जा सबको मिले, पेंशन और कैंटीन का लाभ भी सबको मिले । दो तरह के जवान हमें नहीं चाहिए इसलिए अग्निवीर योजना को हम उठाकर फेंक देंगे और जैसे पहले चलता था वैसे ही करेंगे ।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें