Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

राहुल गांधी ने युवक से ली लिफ्ट…मिजोरम की सड़कों पर स्कूटी से घूमते दिखे कांग्रेस नेता

October 17, 2023

राहुल गांधी ने युवक से ली लिफ्ट…मिजोरम की सड़कों पर स्कूटी से घूमते दिखे कांग्रेस नेता

नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी मिजोरम के पूर्व मुख्यमंत्री ललथनहवला से मुलाकात करने के लिए स्कूटी पर सवार होकर पहुंचे। बता दें कि राहुल गांधी मिजोरम में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे हैं। वहीं आइजोल के चानमारी स्थित राजभवन तक पदयात्रा में हिस्सा लेने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि हमने पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा के जरिये भारत के विचार का जश्न मनाया है। हमारे यहां देश की विविध भाषाओं, धर्मों, संस्कृतियों और परंपराओं का सम्मान और संरक्षण किया जाता है।

 

राहुल गाधी ने केंद्र में सत्ताधारी और मिजोरम में गठबंधन की सरकार चला रही भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा के विचारों ने मणिपुर में उस विचार को नष्ट कर दिया, जिसमें सभी मिलकर एकसाथ रहते थे। लेकिन हम उन्हें और एमएनएफ को मिजोरम में भी करने की अनुमति नहीं देंगे। राहुल गांधी के मिजोरम आगमन के बाद कांग्रेस पार्टी ने आगामी मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है।

 

कांग्रेस की ओर से जारी की गई लिस्ट के मुताबिक पार्टी ने आइज़वाल पूर्व-I निर्वाचन क्षेत्र से लालसांगलुरा राल्ते को मैदान में उतारा है, जिस सीट पर वर्तमान में मिज़ो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा के पास है। इसके साथ पार्टी ने मिजोरम कांग्रेस कमेटी के प्रमुख लालसावता को आइजोल पश्चिम-III (ST) से मैदान में उतारा है। वहीं लालनुनमाविया चुआंगो को आइजोल उत्तर-I (ST) से पार्टी का टिकट दिया गया है। मिजोरम में 7 नवंबर सभी 40 विधानसभा सीटों पर मतदान होंगे और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें