Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

राहुल गांधी को हिंदुओं पर टिप्पणी के लिए लोकसभा में माफी मांगनी चाहिए : प्रमोद सावंत

July 2, 2024

राहुल गांधी को हिंदुओं पर टिप्पणी के लिए लोकसभा में माफी मांगनी चाहिए : प्रमोद सावंत

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को हिंदू समुदाय पर अपनी टिप्पणियों के लिए लोकसभा तथा दुनियाभर के करोड़ों हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए। लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में अपने पहले भाषण में राहुल ने सोमवार को कहा था कि ‘खुद को हिंदू कहने वाले हर समय हिंसा और नफरत फैलाने’ में लगे हैं। राहुल गांधी की टिप्पणियों के बाद गोवा के मुख्यमंत्री सावंत ने कांग्रेस को अहंकारी करार दिया।

सावंत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सोमवार को एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह कांग्रेस की ‘नफरत की दुकान’ है। हिंदुओं को हिंसक’ बताना हिंदुओं का घोर अपमान है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सदन तथा दुनियाभर में करोड़ों हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस तथा ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं का सनातन धर्म/हिंदुओं का उपहास करने का अहंकार, दुस्साहस अत्यधिक निंदनीय है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें